फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने एक दर्जन विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और शिलान्यास किया

Mon, 16 Dec 2013 05:52 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को महम उपमंडल के गांव मदीना में करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने मदीना में बनाई गई आईटीआई भवन की कार्यशाला का उद्घाटन किया और प्रशासनिक भवन की आधारशिला भी रखी। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 7 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च होंगे। आईटीआई का प्रशासनिक भवन छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मदीना में चार मार्गीय सड़क की आधारशिला भी रखी। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-10 पर बनने वाली चार मार्गीय सड़क की लंबाई 4.75 किलोमीटर होगी। इस रोड के निर्माण पर लगभग 1712.15 लाख रुपये की लागत आएगी और इसे भी छह माह में बना लिया जाएगा। सांसद ने मदीना में ही अनाज मंडी के अंतर्गत आने वाले खरीद केंद्र विस्तार परियोजना का शिलान्यास किया। चार महीने में बनने वाले इस खरीद केंद्र के निर्माण पर 60 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने गांव बैंसी से खरकड़ा तक राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-10 पर मिलने वाली सड़क के विस्तारीकरण की भी आधारशिला रखी। इस परियोजना पर 2 करोड़ 83 लाख रुपये खर्च होंगे और इसे छह माह में बना दिया जाएगा। सांसद हुड्डा ने मदीना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर 6 करोड़ 90 लाख रुपये खर्च होंगे और इसका निर्माण कार्य 18 माह में पूरा कर लिया जाएगा। मदीना में यह 20 बिस्तर का अस्पताल होगा और इसमें स्टॉफ के लिए 13 क्वार्टर बनाएं जाएंगे, इनमें पांच बडे़ मकान डॉक्टरों के लिए होंगे। सांसद हुड्डा ने मदीना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नई इमारत की भी आधारशिला रखी। यह दो मंजिला भवन होगा और इसके निर्माण पर 296.40 लाख रुपये की लागत आएगी। स्कूल का यह नया भवन 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। सांसद हुड्डा ने महम के लोगों की मांग को पूरा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भैणी सुरजन माइनर वी शेप से यू शेप बनाई जाए। उन्होंने मदीना क्षेत्र से पानी की निकासी के लिए ड्रेन बनाने के लिए सर्वे कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें