फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पंजाबी सम्मेलन में होंगे अहम फैसले

Sun, 15 Dec 2013 05:48 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि पंजाबी सम्मेलन हरियाणा की राजनीति की दशा और दिशा बदल देगा। सभी राजनीतिक पार्टियों ने पंजाबी समुदाय को मखौटे के तौर पर प्रयोग किया है। इन पार्टियों का पंजाबी समुदाय के हकों से कोई लेना-देना नहीं है। वे शनिवार को अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 विधानसभा व दो लोकसभा सीटों पर पंजाबी समुदाय का हक बनता है, लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। इसके विरोध में 15 दिसंबर को हुडा कांप्लेक्स में पंजाबी सम्मेलन में एकजुटता का अहसास कराया जाएगा। पंजाबी सम्मेलन में तृणमूल कांग्रेस के सांसद केडी सिंह और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें