रोहतक। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र भारत ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल दृढ़ इच्छा शक्ति के प्रतीक थे। दृढ़ इच्छा शक्ति और प्रशासनिक कुशलता के कारण ही उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। वे शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल की 63वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस शहरी के प्रवक्ता ललित मोहन सैनी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को मजबूत, विशाल एवं सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उन्हीं नीतियों पर चलते हुए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा प्रदेश में विकास को नए आयाम दे रहे हैं। इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संजय परमार, तेज कौर सैनी, सूरज रसवंत, छोटू राम बागड़ी, सोमनाथ महता, कृष्ण राव, टीका राम सीकरी, मृदुला शर्मा, अनुराग परवाना, सरोज, गीता भारती, जोगेन्द्र, विजय कुमार चावरियां, जय प्रकाश रोहिल्ला, भगतराम ने पुष्प अर्पित कर सरदार पटेल के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लिया।