फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी मदर ग्रुप की सदस्य गरजीं

Tue, 10 Dec 2013 05:48 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आशा वर्करों के बाद अब आंगनबाड़ी मदर ग्रुप की सदस्यों ने भी तेवर कडे़ कर लिए हैं। सोमवार को उन्होंने सेक्टर छह में रैली कर प्रदेश भर में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। सदस्यों ने कहा कि सरकार ने मांग नहीं मानी तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। रैली के बाद आंदोलनकारी महिलाएं शहर की तरफ बढ़ी तो पुलिस ने उन्हें सेक्टर छह के मोड़ पर ही बेरीकेट लगाकर रोक लिया। इसके विरोध में प्रदर्शनकारी सड़क के बीचोंबीच बैठ गई, जिसकी वजह से दोनों तरफ जाम लग गया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मुलाकात शिक्षा मंत्री से करा दी जाएगी। इस पर सदस्यों ने एसडीएम को ही ज्ञापन सौंप दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले सोमवार को प्रदेश भर से सैकड़ों आंगनबाड़ी मदर ग्रुप की सदस्य सेक्टर-छह के ग्राउंड में एकत्रित हुई। समिति की राष्ट्रीय महासचिव जगमति सांगवान ने कहा कि देश-प्रदेश की सरकारें महिलाओं को पूरी मजदूरी न देकर उनका शोषण कर रही है। हरियाणा में आंगनबाड़ी मदर ग्रुप की सदस्यों को नाममात्र का मेहनताना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तमाम महिलाओं को संगठित होकर व कामकाजी महिलाओं के तमाम मंचों को एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ना होगा।
समिति की प्रदेशाध्यक्ष शकुंतला जाखड़ ने कहा कि महीने भर काम और वेतन के नाम पर 250-300 रुपये देना, सिर्फ एक मजाक है। उन्होंने कहा कि ये 250-300 रुपये भी छह-छह महीने नहीं मिलते। इसके बाद महिलाएं सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय की तरफ बढ़ी तो सेक्टर-छह के मोड़ पर पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने पर वे सड़क के बीचोंबीच बैठ गई, जिससे जाम लग गया। एसडीएम द्वारा शिक्षा मंत्री से मिलवाने का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी मान गई। प्रदर्शनकारियों में सुरेखा, सर्व कर्मचारी संघ की नेता सबिता, मिड डे मील यूनियन के नेता जयभगवान, आंगनबाड़ी यूनियन की नेता मधु शर्मा, एसएफ.आई के नेता सुमित कुमार और डीवाईएफ.आई नेता संदीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें