फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव खेत में जलाया

Sat, 30 Nov 2013 05:47 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गांव ककराना में वीरवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने की नीयत से जलाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव जला होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया है और इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एफएसएल की विशेष टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह खेतों में जाते वक्त ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। इसी बीच सूचना मिलने पर कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया, परंतु इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली। मृतक का चहेरा झुलसा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि युवक की हत्या किसी और स्थान पर की गई हो और शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से यहां जलाया गया हो। कलानौर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लेागों से पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें