फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में आनंद ने बाजी मारी

Thu, 21 Nov 2013 05:45 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में चल रही एथलेटिक मीट के दौरान बुधवार को 1500 मीटर रेस में आनंद ने प्रथम, सतीश ने द्वितीय और सत्यनारायण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 1500 मीटर रेस में साक्षी प्रथम, पिंकी द्वितीय और शीला तृतीय रही।
विज्ञापन

एमडीयू के खेल परिसर में बुधवार को हुए अन्य मुकाबलों में डिस्कस थ्रो में सचिन प्रथम, मनजीत द्वितीय और देवानंद तृतीय रहे। हाई जंप में विजेंद्र, सुमित, सुनील, 100 मीटर रेस में सोनू, रविंद्र, भरतरी, 400 मीटर रेस में सुमित मलिक, आकाश, विवेक, 5000 मीटर रेस में अंकित मलिक, अजय, संदीप, 20 किलोमीटर में सचिन, संदीप, मनजीत, हॉफ मैराथन में रविंद्र, संदीप व वरुण ने बाजी मारी। 100 मीटर की बाधा दौड़ में धीर सिंह, अंकित कुमार, देव विराट, 400 मीटर की बाधा दौड़ में हितेश, प्रवेश, अमित कुमार, लोंग जंप में वीरेंद्र, प्रवेश, आशीष, शॉटपुट में सतीश, धर्मेंद्र, प्रवीन, जैवलिन थ्रो में अभिषेक, दीपक, कवसर, ट्रिपल जंप में वीरेंद्र, आशीष, रविंद्र ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग की शॉटपुट में रेनू प्रथम, प्रीति द्वितीय, संदीप कुमारी तृतीय रही। हाई जंप में प्रियंका प्रथम, सुमन द्वितीय, शीतल व संजू तृतीय रही। 100 मीटर रेस में सुनीता, प्रीति, पूजा, 500 मीटर रेस में आदेश, ममता, अंजू, 100 मीटर की बाधा दौड़ में ज्योति, मंजू, पिंकी, जैवलिन थ्रो में शर्मिला, पूजा, सोनिका, लोंग जंप में रेखा, प्रीति, प्रिया, डिस्कस थ्रो में संदीप कुमारी, प्रीति, रेणुका, 400 मीटर रेस में अश्वनी, कविता व रजनी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें