फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध फीस वसूलने पर भड़के छात्र

Sun, 17 Nov 2013 05:45 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में दाखिले के दौरान अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं से वसूली गई अवैध फीस के मामले को लेकर डॉ. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन मंगलवार को विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के सामने प्रदर्शन करेगी। यह निर्णय शनिवार को एसोसिएशन की हुई बैठक में लिया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचारी अधिकारियों और प्राचायों पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्ष विक्रम सिंह डूमोलिया ने कहा कि विभिन्न कॉलेजों में अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं से अवैध फीस वसूली गई है, जिसे वापस किया जाए। इस अवसर पर उनके साथ मंगल सिंह, मीनाक्षी मेहरा, अजय, राजेश, दिनेश, अंकुर और सोनू नागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें