रोहतक। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहरावर में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 35 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन करते मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से खून की कमी नहीं होती। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवाओं को रक्तदान का संकल्प भी करवाया। शिविर में मालती ने 76वीं बार, वासुदेव शर्मा ने 33वीं बार, जसवीर सिंह धनखड़ ने 13वीं बार और डॉ. इंदु सिंह ने 8वीं बार रक्तदान किया। इस शिविर के सफल आयोजन में प्राचार्या डॉ. विजय बाला व अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा। लायंस क्लब रोहतक (आस्था) की तरफ से रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। शिविर में एसएमसी के सदस्यों प्रवीन सरपंच और नेतराम ने भी रक्तदान किया।