फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग में अमित कुमार प्रथम

Thu, 14 Nov 2013 05:45 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के छात्र एवं युवा कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले इस दिवस पर महान विभूति मौलाना आजाद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि शिक्षा के बगैर जीवन में कामयाबी नहीं। उन्होंने इस दिवस की महता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रारंभ में निदेशक युवा कल्याण जगबीर राठी ने स्वागत भाषण दिया तथा कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में इमसॉर के अमित कुमार प्रथम, मातूराम इंजीनियरिंग कालेज, रोहतक के आशीष द्वितीय, तथा जाट महाविद्यालय और रोहतक के अमित कुमार तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में यूआईईटी के गौतम प्रथम, राजकीय पीजी महाविद्यालय, गुड़गांव की किरण द्वितीय तथा यूआईईटी के आर्यन त्रिखा तृतीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विषय के पक्ष में वैशाली प्रथम, गौतम द्वितीय तथा ब्रिज तृतीय रहे। विषय के विपक्ष में अभिषेक प्रथम, पार्थ द्वितीय, तथा अनिल तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें