फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में अनीषा व मोनिका प्रथम

Thu, 14 Nov 2013 05:45 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जाट कॉलेज में विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाने व ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के प्रति पोस्टर बनाकर जागरूक किया। कॉलेज की ग्रीन चैंपियन सोसायटी की ओर से करवाई गई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सौ से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अनीषा व मोनिका द्वारा ओजोन परत को लेकर बनाया गया पोस्टर प्रथम स्थान पर रहा। सुरभि व ज्योति ने द्वितीय जीता, मोनिका व गीतांजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार प्रतिमा, सरिता, हिमांशु और सागर ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कालेज के प्राचार्य डा. सुरेंद्र कुमार मलिक ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने को कहा। ग्रीन चैंपियन सोसायटी की कंविनर डॉ. सुशीला डबास ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने व इस प्रकार के कार्यक्रमों से सकारात्मक संदेश देने को प्रेरित किया। प्राचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. जोगेंद्र दहिया, डॉ. अमिता खोखर और डॉ. शबनम राठी रहे। इस दौरान डॉ. रेणू मलिक, डॉ. रोशनी नांदल, डॉ. उर्मिल राणा, डॉ. सरोज नारा, डॉ. गीतांजलि कुंडू सहित कई प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें