फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल यूनिफेस्ट 2013 संपन्न

Mon, 11 Nov 2013 05:45 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल यूनिफेस्ट-2013 की ओवरऑल ट्राफी जीवीएम गर्ल्ज कालेज, सोनीपत के नाम रही। रविवार को संपन्न हुए इस युवा महोत्सव में रनरअप ट्राफी डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद ने जीती।
विज्ञापन

टैगोर सभागार में आयोजित यूनिफेस्ट-2013 के समापन समारोह और पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कुलपति मोहिन्द्र कुमार ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। मदवि कुलपति एचएस चहल ने इस समारोह की अध्यक्षता की। विभिन्न इवेंट्स के विजयी प्रतिभागियों एवं टीमों को भी पुरस्कृत किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजबीर सिंह ने स्वागत भाषण दिया। संचालन समन्वयन निदेशक युवा कल्याण जगबीर राठी ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह में संचालन का दायित्त्व सहायक निदेशक युवा कल्याण आनंद शर्मा ने निभाया। आभार प्रदर्शन यूनिफेस्ट 2013 के आयोजन सचिव प्रो. अरुण नंदा ने किया। समापन समारोह के प्रारंभिक उद्घोषणा प्राध्यापिका प्रो. सोनिया मलिक ने की। विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभाग (यूटीडी) और 61 संबद्ध महाविद्यालयों के लगभग 500 प्रतिभागियों ने इस युवा महोत्सव में भाग लिया।
लोक नृत्यों की छटा और कव्वाली गायन की खूबसूरती के साथ यूनिफेस्ट-2013 संपन्न हुआ। टैगोर सभागार में आयोजित समूह लोक नृत्य इवेंट में हरियाणवी लोक नृत्यों की धूम रही। द्वितीय मंच पर चली कव्वाली ने जमकर तालियां बटोरी। अंबेडकर हॉल में सिम्पोजियम आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने खाद्य सुरक्षा, समेत सामाजिक मुद्दों पर अपनी वैचारिक अभिव्यक्ति दी। डीडीई कांफ्रेंस हॉल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। टैगोर सभागार में मदवि के युवा कल्याण निदेशक जगबीर राठी ने नया स्वरचित गीत- रंग चाला रै तेरा, तेरा संग प्यारा- सुनाकर मस्ती बिखेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें