रोहतक। विधायक भारत भूषण बत्तरा ने नगर निगम की ओर से बनाए सामुदायिक केंद्र का वीरवार को उद्घाटन किया। सामुदायिक केंद्र में शूगर मिल कालोनी निवासियों को सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही शहर की हर कॉलोनी और मोहल्ले के घरों पर नंबर प्लेट और रास्तों पर संबंधित क्षेत्र का पूरा नक्शा होगा। नगर निगम ने कार्य शुरू कर दिया है और अगले लगभग दो महीनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए उनसे मिल सकता है।