फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को सुआ घोंपा, घायल

Sun, 27 Oct 2013 05:44 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांपला थानांतर्गत गांव खरावड़ में पांच युवकों ने गांव के ही युवक रवि को सुआं घोंपकर जख्मी कर दिया। पीजीआई में भर्ती युवक के बयान पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बीती रात गांव खरावड़ निवासी रवि खाना खाने के बाद तालाब की तरफ घूमने निकला था। इसी दौरान गांव के ही मोनू, अनिल, रोहित, सचिन, सुमित ने रवि को घेर लिया और मारपीट शुुरू कर दी। हमलावरों में से एक युवक ने सुआ निकाल कर रवि को घोंप दिया, जिससे रवि लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते रवि के एक हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश दी, परंतु आरोपी घर से फरार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें