फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर क्षेत्रीय क्रिकेट चैंपियन बना मेजबान एमडीयू

Wed, 23 Oct 2013 05:44 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू ने अपनी मेजबानी में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर को पहली पारी में बढ़त के आधार पर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय खेलों में पहली बार एमडीयू ने वीजी कप के साथ-साथ 50 लाख रुपए इनामी टोयटो कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में रणजी क्रिकेट के सर्वाधिक विकेट लेने वाले राजेन्द्र गोयल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय खेलों में मंगलवार का दिन एमडीयू रोहतक के ऐतिहासिक रहा। तीन सप्ताह तक चली उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान टीम ने अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जीएनडीयू अमृतसर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए। इसके बाद मेजबान टीम ने बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 518 रन का विशाल स्कोर खडा कर पारी घोषित कर दी थी। इसमें आजम खान ने 63 गेंद पर 44 रन, शिव राठी ने 114 गेंद पर 72 रन, रविकान्त ने 60 गेंद पर 42 रन, कुलदीप हुड्डा ने 109 गेंद पर 57 रन, योगेश राठी ने 179 गेंद पर शानदार 152 रन तथा कपिल ढाका ने 138 गेंद पर 68 रन का योगदान दिया। जीएनडीयू की ओर से करण भार्गव ने 35 ओवर में 134 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट खोकर 242 रन बनाए, जो एमडीयू रोहतक से 112 रन पीछे रही। इसमें करण ने 56, रोबिन सिंह ने 59 तथा मोहित हांडा ने 45 रनों का योगदान दिया। एमडीयू की ओर से कुलदीप हुड्डा ने दो व विनीत व टीनू कुंडू ने एक-एक विकेट हासिल किया।
पहली बार उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने के दौरान एमडीयू रोहतक उत्तर क्षेत्रीय चैंपियन बना। इसके साथ ही एमडीयू के खिलाडियों ने दो अहम प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका हासिल कर लिया है। जिसमें पहला वीजी कप है और दूसरा टोयटो कप। यहां बता दें कि 50 लाख रुपए इनामी टोयटो कप में सभी जोन में अव्वल स्थान पर रही आठ टीमें हिस्सा लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें