फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती की न्यायिक जांच हो : कुलदीप

Fri, 11 Oct 2013 05:42 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक/भिवानी। हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि चाहे जेबीटी शिक्षक भर्ती का मामला हो या फिर पीटीआई टीचर्स भर्ती प्रकरण। सरकार ने नियमों को ताक पर रखकर भेदभाव पूर्ण रवैये से अपने चहेते लोगों को फर्जी तरीके से भर्ती किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती के मामलों की उच्च न्यायालय के सीटिंग जज से जांच करवाई जाए तथा भर्ती प्रक्रिया में दोषी लोगों को कड़ी सजा दी जाए। कुलदीप बिश्नोई हजकां-भाजपा के विजय अभियान के पांचवें दिन वीरवार को कलानौर कस्बे में पहुंचे। इस दौरान विभिन्न गांवों के भारी संख्या में लोगों ने कांग्रेस और इनेलो को छोड़कर हजकां में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा नेता ऋषिपाल शर्मा, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल, भिवानी के भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव दूड़ाराम, हजकां विधायक दल की नेता रेणुका बिश्नोई, पूर्व विधायक सरिता नारायण, भाजपा जिला प्रधान रमेश भाटिया आदि भी शामिल थे। वहीं, उन्होंने बवानीखेड़ा हलके के कई गांवों में भी जनता को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें