रोहतक। सदर थाना के अंतर्गत गांव लाढ़ौत के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। शनिवार रात गांव बालंद निवासी राजेश और संतकुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव लाढ़ौत से घर आ रहे थे। जब वे लाढ़ौत से थोड़ी ही दूरी पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।