फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में साथी को गोली मारी, घायल

Thu, 29 Aug 2013 05:36 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मुंढाल में एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही साथी को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे मुंढाल निवासी विरेंद्र उर्फ बिंटू (27), प्रदीप और मलकियत मुढाल में एक जगह साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विरेंद्र और उसके साथियों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि प्रदीप और मलकियत ने उस पर गोली दाग दी। विजेंद्र को तीन गोलियां लगीं। एक गोली पेट, दूसरी कमर और तीसरी सातल पर लगी। उसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई ले जाया गया। घायल विजेंद्र की शिकायत पर प्रदीप और मलकियत के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। मुंढाल चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि घायल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें