फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के तले दबने से मजदूर की मौत, दो घायल

Tue, 06 Aug 2013 05:36 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव जहाजगढ़ में मिट्टी के तले दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो मजदूर घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से झज्जर के सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव जहाजगढ़ में मनरेगा के तहत फिरनी का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को मजदूर मिट्टी उठा रहे थे कि अचानक मिट्टी का बड़ा ढेला गिर गया और एक महिला मजदूर सहित तीन मजदूर उसके नीचे दब गए। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तीनों को बाहर निकाला और तीनों को झज्जर के अस्पताल लाया गया। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफ र कर दिया गया है। मृतक की पहचान राकेश पुत्र प्यारे के रूप में हुई है। घायलों में महिला मजदूर बीरमती पत्नी राम और श्रीभगवान पुत्र रतीराम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें