फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई गोदाम से चुराए 125 गेहूं के कट्टे खेतों मे मिले

Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। बवानीखेड़ा स्थित एफसीआई के गोदाम से चोरों ने ताला तोड़कर करीब 125 गेहूं के बैग चोरी कर लिए। चोरी किए गए यह बैग गोदाम के समीप ही खेतों में मिले हैं। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बवानीखेड़ा कस्बे के रेलवे लाईन के पास रविवार को भारतीय खाद्य निगम के गोदाम के पीछे झाड़ियों में गेहूं के करीब 125 बैग मिले। इसकी सूचना गोदाम के मैनेजर और पुलिस को दी गई। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि कितने बैग चोरी हुए हैं। फिर भी विभागीय अधिकारियों का दावा है कि चोरी हुए बैग मिल गए हैं। उनकी गिनती की जा रही है।
मैनेजर लीलाराम ने बताया कि उन्हें सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस में भी इसकी शिकायत की गई है। इस मामले की जांच कर रहे बवानीखेड़ा थाना के एएसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि मैनेजर लीलाराम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि गेहूं के कितने बैग गोदाम से बाहर गए हैं। करीब सवा सौ बैग रेल लाइन के समीप झाड़ियों से बरामद किए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें