फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में पुजारी के प्रवेश पर रोक

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मां चामुंडा देवी मंदिरके पुजारी को मंदिर में प्रवेश करने पर रोकलगाने को लेकर उनके समर्थकों और ट्रस्ट के सदस्यों एवं प्रधान के बीच मंदिर में जमकर हंगामा हुआ। स्थिति यहां तक पहुंच गई की पुल बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी रामेश्वर सिंह को अपनी टीम के साथ मंदिर में पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

विवाद मंदिर के पुजारी सत्यनारायण शर्मा को मंदिर से बाहर करने को लेकर हुआ। ट्रस्ट के प्रधान सूरज बौहरा ने मंदिर के पुजारी पर मंदिर में अनैतिक कार्य करने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पुजारी मंदिर में अश्लील फिल्में देखते हैं और उनका बेटा मंदिर में नशीले पदार्थ रखता है। उनका कहना है कि उन्होंने पुजारी को कई बार समझाया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसी कारण उन्हें मंदिर में पुजारी के प्रवेश पर रोक लगानी पड़ी। इस बारे में ट्रस्ट की बैठक कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, पुजारी सत्यनारायण निर्मल ने बताया कि मंदिर में उसके पिता रूपचंद 40 साल से पूजा करते आ रहे थे। अब तक उन पर कभी आरोप नहीं लगे। उन्होंने मंदिर में चढ़ाई गई चांदी कम होने की बात कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें