फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैकेती की झूठी सूचना देकर पुलिस को खूब छकाया

Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सोमवार सायं पुलिस कंट्रोल रूम को मिली 25 लाख रुपये की लूट की घटना को लेकर पुलिस देर रात तक लुटेरों की तलाश में खाकछानती रही। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारी अभिषेक गर्ग ने रात में ही शिकायतकर्ता को साथ लेकर पुलिस टीम के साथ सर्च आपरेशन चलाया। बाद में पता चला की लूट की सूचना झूठी थी। पुलिस झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन


सोमवार देर सायं 6 बजे सैनियों की ढाणी निवासी रोहतास सैनी ने पुलिस को सूचना दी किगांव अमरपुरा के निकट मोटर साइकिल सवार दो लोग उससे पच्चीस लाख लूट कर फरार हो गए। लूट की घटना का समाचार आते ही पुलिस के भी पसीने छूट गए। आनन-फानन में पुलिस कप्तान अभिषेक गर्ग सहित उप-पुलिस अधीक्षक जयपाल सिंह मौके का मुआयना करने के लिए नांगल चौधरी के लिए रवाना हो गए।
इससे पूर्व नांगल चौधरी पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस ने देर रात इस मामले में संलिप्त दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कितो उन्होंने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। मामले की सच्चाई सामने आने पर पुलिस नेलूट की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति सहित तीन अन्य को रात में ही पकड़ उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी चद्रंभान ने बताया कि रोहताश सैनी निवासी ढाणी मालियान की कस्बा नांगल चौधरी स्थित निजामपुर रोड पर जूतों की दुकान है। कुछ दिन पहले दुकान की बिक्री का करार ढाणी बायांवाली निवासी प्रकाश और महेंद्र से हुआ था। सोमवार को रोहताश ने दुकान की रजिस्ट्री गांव शहबाजपुर निवासी रमेश की पत्नी के नाम करवा दी तथा अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लूट की झूठी की योजना बना प्रकाश और महेंद्र को दोषी ठहरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें