फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौंद प्रकरण पुलिस के लिए बना जाल

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। बदमाश कोलबीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब गहनता से मंथन कर उसे दबोचने के लिए हाईटेक प्लान तैयार करने में जुट गई है। पुलिस अब विशेष तकनीक के जरिए कोलबीर को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा रही है। ग्रामीणों में बुधवार को दिन भर चरचा रही कि कोलबीर बीती रात को बौंद कलां मेें एक खंडहर मकान में छिपा हुआ था। कुछ लोगों द्वारा देखे जाने पर वह भाग खड़ा हुआ। बाद में पुलिस ने करीब तीन दर्जन से अधिक मकानों में कोलबीर की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
महापंचायत के अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने कोलबीर को किसी भी सूरत में दबोचने के लिए स्पेशल मुहिम छेड़ दी है। अब पुलिस ने अपनी सूचना तकनीक के जरिये सर्च अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस की गश्त लगातार जारी है।
विज्ञापन

कोलबीर के भाईयों पवन और नकुल को पकड़ने के बाद पुलिस कोलबीर के नजदीक पहुंचने के तार जोड़ने में जुट गई है। पुलिस दोनों भाईयों से लगातार पूछताछ कर रही है। भिवानी सीआईए और अन्य पुलिस टीमों की पवन और नकुल से गहनता से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों भाई अब कोलबीर से उनका संपर्क न होने की बात कह रहे हैं। इस बारे मेें पुलिस भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

डीएसपी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की खोजबीन जारी है अब पुलिस के पास जो कुछ है उसे लीक नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुई महापंचायत में डीसी और एसपी ने ग्रामीणों से 23 नवंबर तक का समय मांगा था। इसे लेकर पुलिस अब गहनता से कोलबीर तक पहुंचने का हर संभव विकल्प तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें