महेंद्रगढ़। डीएडके विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप रद करने की मांग को लेकर बुधवार को शहर में प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्रीके नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने विद्यार्थियों को उनका ज्ञापन शिक्षा मंत्री को प्रेषित कराने का आश्वासन दिया।
दोपहर 12 बजे सैकड़ों डीएड विद्यार्थी शहर के मसानी चौक पर एकत्रित हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों का नेतृत्व कर रही सुषमा ने कहा कि सरकार नेडीएड कोर्स की अवधि दो वर्ष से बढ़ा कर तीन वर्ष कर दी है। यह विद्यार्थियोंके साथ अन्याय है। डीएड विद्यार्थी इसका कड़ा विरोध करते हैं। मोनिका ने कहा किसरकार इस फैसले पर पुनर्विचार कर इसे रद करे। उन्होंने कि विद्यार्थियों के एक शिष्टमंडल से 15 नवंबर को चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल से भेंट करके अपनी समस्या रखी थी। शिक्षा मंत्री भुक्कल ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द ही बोर्ड के सचिव से बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान निकाला जाएगा। सोनिया ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो पूरे प्रदेश से डीएड विद्यार्थी एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के रोहतक आवास का घेराव करेंगे। इस अवसर पर प्रदीप, प्रवीण, ज्योति, लक्ष्मी, अभिषेक, बलबीर, अजीत, ऋतु आदि मौजूद रहे।