फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिपकली गिरी लस्सी पीने से चार की हालत बिगड़ी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिविल लाइन थाने के अंतर्गत चांद नगर में छिपकली गिरा खाना खाने से एक परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को पीजीआई में भरती कराया गया है। सभी सदस्यों की हालत स्थिर बनी हुर्द है। हालांकि पुलिस भी पीजीआई में पहुंच गई थी लेकिन, सभी के बेहोश होने के कारण उनके बयान नहीं लिए जा सके।
विज्ञापन

बीती देर रात चांद नगर निवासी महेंद्र, उसकी पत्नी बिमला, मीनाक्षी और सुमन की खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। उल्टी आते ही चारों अचेत होकर वहीं गिर गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने चारों को पीजीआई में भरती कराया। मेडिकल पुलिस चौकी द्वारा सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस पीजीआई पहुंची। सभी की हालत नाजुक होने के कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। चारों की हालत स्थिर बनी हुई है। बाद में पुलिस उनके घर पर पहुंची। पुलिस जांच में पाया कि लस्सी के डिब्बे में छिपकली पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें