फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में पेश हुए बाली पहलवान

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर अनाज मंडी प्रकरण में आरोपी पूर्व विधायक बलबीर सिंह बाली और उसके 17 सहयोगियों को सोमवार को कलानौर पुलिस ने अदालत में पेश किया। बीमारी के चलते बाली पीजीआई में भरती हैं। पीजीआई से ही पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया था। अदालत ने सभी को 3 दिसंबर तक जेल भेज दिया। बाली से मिलने के लिए काफी संख्या में समर्थक अदालत परिसर के बाहर पहुंचे और बाली का हालचाल जाना।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कलानौर पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक बाली पहलवान को पीजीआई से और 17 अन्य को इलाका मजिस्ट्रेट कमलकांत की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने बाली और सहयोगियों को 3 दिसंबर तक जेल भेजने के आदेश दिए। बाली से मिलने के लिए सुबह से ही अदालत परिसर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित होनी शुरू हो गई थी। करीब दस बजे अदालत परिसर के बाहर बाली समर्थकों के चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसको देखते हुए भारी पुलिस बल को बुलाया था।

यह था मामला
पिछले वर्ष कलानौर में अनाज मंडी में पूर्व विधायक बलबीर उर्फ बाली के समर्थकाें और आढ़तियों में झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान गोली लगने से एक व्यापारी की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे। कलानौर पुलिस ने पूर्व विधायक समेत 17 आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें