रोहतक। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्राफी के चार दिवसीय मैच में ओडिसा जीत से मात्र 88 रन ही दूर है। उसके सात खिलाड़ी आउट होने बाकी हैं। हरियाणा ने दूसरी पारी में 129.2 ओवर में 300 रन बनाए। तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक ओडिसा ने 3 विकेट खोकर 60 रन बना लिए थे। जीबी पोदार 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे हरियाणा और ओडिसा के चार दिवसीय मैच में सोमवार को हरियाणा ने 5 विकेट पर 165 रन से आगे खेलना शुरू किया। रविवार के नाबाद बल्लेबाज रहे एए खोद 56 और ए मिश्रा 12 ने सोमवार को खेलना शुरू किया। अमित मिश्रा 16, एए खोद 56 रन बनाकर आउट हो गए। इसी प्रकार जे यादव ने 66 रन, सी सेनी ने 15 और एमएम शर्मा ने 20 रन का योगदान दिया। ओडिसा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बी मोहिंती ने 31 ओवर में 4 विकेट, ए मांगेराज ने 32.2 ओवर में 4 विकेट हासिल किए।
148 रन का पीछे करते उतरी ओडिसा की टीम तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 24.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 60 रन ही बना पाई। टीम की तरफ से एसडी मुलिया और नटराज बेहरा ने मैच की शुरुआत की। एसडी गुलिया ने 12, नटराज बेहरा ने 17, बीबी सामांतेरे 8 रन बनाकर आउट हो गए। जीबी पोदर 19 रन बना कर खेल रहे हैं। हरियाणा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एमएम शर्मा ने 8 ओवर में 1, सी सैनी ने 4 ओवर में 1, जे यादव ने 0.3 ओवर में 1 विकेट हासिल किया।
हरियाणा पहली पारी 66
हरियाणा दूसरी पारी 300
ओडिसा पहली पारी 219
ओडिसा दूसरी पारी 3 विकेट 60 रन