झज्जर। जहांआर बाग स्टेडियम में नेशनल शूटिंग बॉल प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। रविवार को हुए मुकाबलोें में महिला वर्ग में हरियाणा, गोवा, विदर्भ और महाराष्ट्र की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में हरियाणा का मुकाबला गोवा से जबकि विदर्भ का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा। इससे पूर्व र्क्वाटर फाइनल मुकाबलों में विदर्भ की टीम ने दिल्ली की टीम को 15-6 और 15-10 के अंतर से हराकार सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, हरियाणा ने एमपी को 15-3 और 15-0 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलोें में गोवा ने यूपी को और महाराष्ट्र ने पंजाब को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी। देर शाम हरियाणा का गोवा से और विदर्भ की महाराष्ट्र से भिडंत होगी। पुरुष वर्ग में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले भी जारी हैं।