फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासदूधा को हराकर राता ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव बासदूधा में ग्रामीणों द्वारा आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार देर शाम समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेजबान बासदूधा व राता गांव की टीम के बीच हुआ, जिसमें राता की टीम ने बासदूधा की टीम को 12 रन से हरा दिया। समापन समारोह के मुख्यातिथि युवा समाजसेवी विक्की ठेकेदार ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये एवं ट्राफी और उपविजेता टीम को 7100 रुपये की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुशील पंडित व गांव के सरपंच अनिरूद्ध शर्मा ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर योगेश बासदूधा, कृष्ण यादव, अमन यादव, विजयपाल मुंशी, कोमल पंडित व नवीन यादव भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें