फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिढाना ने कबड्डी में जीता 31 हजार रुपये इनाम

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। मंढोली कलां गांव में आयोजित शहीद दारा सिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता में सोनीपत की रिढाना गांव की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में आदमपुर दाढी की टीम रनर अप रही। विजेता टीम को शहीद के पिता टेकराम ने नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 17 नवंबर तक किया गया। इसमें प्रदेश भर से करीब 40 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में दो मुकाबले रखे गए थे। इसमें एक मुकाबला 56 किलोग्राम वेट और दूसरा फ्री वेट का रखा गया। सभी टीमों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। फ्री वेट कबड्डी में फाइनल मुकाबला आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढोली कलां के खेल ग्राउंड में सोनीपत जिले के रिढाना गांव तथा भिवानी के आदमपुर दाढी की टीमों के बीच खेला गया। इसमें रिढाना की टीम ने आदमपुर की टीम को 10-9 से कड़े मुकाबले में पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की। 56 किलोग्राम वेट में कुंगड़ भैणी की टीम को प्रथम और बहल एकेडमी की टीम को द्वितीय घोषित किया गया। प्रतियोगिता में नीरू सिंह को बेस्ट रेडर और विजेन्द्र सिंह को बेस्ट कैचर का पुरस्कार दिया गया।
फ्री वेट मुकाबले में प्रथम रही टीम को 31000 रुपये और रनर अप को 21000 रुपये की राशि दी गई। 56 किलोग्राम वेट में प्रथम रही टीम को 11000 रुपये और रनर अप को 7100 रुपये की राशि दी गई। विजेता टीम को पुरस्कार शहीद के पिता टेकराम, गांव के सरपंच प्रतिनिधि रणबीर सिंह और समाजसेवी राजेन्द्र पूनिया ने दिया। इस मौके पर एमडी पॉलिटेक्निक निमड़ीवाली के प्राचार्य रविन्द्र श्योराण, पंचायत सदस्य रामबीर सिंह, रामफल, लीलाराम बीडीसी, भानसिंह, सूबेदार कपिल देव, आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें