फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ने गोवा, महाराष्ट्र ने झारखंड को रौंदा

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जहांआरा बाग स्टेडियम में शनिवार को 31वीं नेशनल शूटिंगबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राज सिंह जाखड़ ने किया। प्रतियोेगिता में देशभर से 50 टीमें हिस्सा लेने यहां पहुंची हैं। इनमें पुरुष वर्ग में 28 टीमें और महिला वर्ग में 22 टीमें हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए रोचक मुकाबले में पंजाब और महाराष्ट्र ने विजयी शुरूआत की।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता का पहला मैच पंजाब और गोवा के बीच खेला गया जिसमें पंजाब ने गोवा को 15-3, 15-2 से हरा दिया। इस वर्ग के दूसरे मैच में दिल्ली ने भोपाल को 15-2, 15-8 के अंतर से पराजित किया। महिला वर्ग में पहला मैच महाराष्ट्र और झारखंड के बीच खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने 15-1, 15-0 से जीत दर्ज की। महिला वर्ग में ही दूसरा मैच विदर्भ और राजस्थान के बीच हुआ, जिसमें विदर्भ की टीम ने 15-0, 15-8 के अंतराल से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें