फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य न होने से क्षुब्ध लोगों ने फूंका विधायक का पुतला

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। महम कस्बे में विकास कार्यों की अनदेखी के चलते शनिवार को भाजपा व स्थानीय लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया और भिवानी स्टैंड पर विधायक का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विधायक नहीं चाहते कि कस्बे का विकास हो। पिछले आठ साल से लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर तरस रहे है और स्थानीय विधायक है कि लोगों को गुमराह कर रहा है। यहां तक कि कस्बे में ना तो गलियां पक्की और ना ही सीवरेज व्यवस्था है। पीने के पानी को लेकर लोगों को कई किलोमीटर तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन

शनिवार को काफी संख्या ग्रामीण भाजपा खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अजीत सिंह अहलावत के नेतृतव में भिवानी स्टैंड पर एकत्रित हुए। लोगों ने सरकार व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महम इतना पिछड़ चुका है कि लोगों को बिजली, पानी व अन्य मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। विधायक विकास के झुठे दावे कर रहे हैं। गलियों की हालत यह है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने यहां तक कहा कि विधायक आनंद सिंह दांगी अधिकारियों को विकास कार्य नहीं करवाने देते। यहां तक कि नगर पालिका का गठन हुए भी काफी समय बीत चुका है। परंतु नगर पालिका अधिकारी भी विधायक की मनमानी के कारण विकास नहीं करवा पा रहे हैं। कस्बे में चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने विधायक का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों में पिछड़ा वर्ग के नेता राजेश बेडवा, जितेन्द्र रांगी, धर्मवीर जांगड़ा, सत्य प्रकाश वर्मा, अशोक गुप्ता, धर्मवीर सेन, धर्मदास खत्री, जस्सू राम कुमार मिस्त्री, संजय कुमार मटरु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें