फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेन्द्रगढ़ की भूमि वीर सैनिकों की खान : राव दानसिंह

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में जेबीएस यादव की अध्यक्षता में रेजांगला शौर्य दिवस स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन

जनरल जेबीएस यादव ने कहा कि शहीदों के बलिदान की बदौलत ही वे आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार देकर जिम्मेदार नागरिक बनाना चाहिए। मुख्य अतिथि राव दानसिंह ने कहा कि अहिरवाल सैैनिकों की खान है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण भारत-चीन, भारत-पाकिस्तान के युद्धों में शहीद हुए सैनिक हैं।
राव दान सिंह ने 35 शहीदों, युद्ध वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों को शाल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालीं 1962 के शहीदों की वीरांगनाओं में सावित्री भोजावास, कृष्णा सिहोर, रेशमा बुचावास, धर्मबाई सतनाली, दिलकौर दुलोठ, शांति देवी पायगा, बसंती देवी झूक आदि शामिल हैं। भूतपूर्व सैनिक विकास संघ ने 11 नवंबर को सम्पन्न किए गए खेलों में 22 खिलाड़ियों को 48 हजार रुपये की नगद और 82 खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस मौके पर एडवोकेट ओपी यादव, रामकुमार, नपा प्रधान भगत सिंह एडवोकेट, सांवत सिंह, कप्तान गजराज सिंह, सरजीत सिंह, रामस्वरूप, उदमीराम, सोहनलाल, कृष्ण यादव, हरिसिंह, वीरभद्र, सूबेसिंह सिगड़ा, दीपक यादव, ब्रह्मदेव आर्य, रणसिंह छाजियावास, शेरसिंह, लक्ष्मीनारायण, जगदीश यादव पायगा, प्रेमराज, महावीर डीपी, उमेद पालड़ी, महावीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें