फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में नहीं सुलझा दुराचार की कोशिश का मामला

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बेरली खुर्द में ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र ने सात वर्षीय मासूम बालिका से दुराचार का प्रयास किया लेकिन बच्ची के पिता के मौके पर पहुंच जाने पर आरोपी छात्र फरार हो गया। करीब 15 दिन पहले हुई इस घटना को लेकर पंचायती स्तर पर दोनाें परिवारों के बीच मामला सुलझाने के प्रयास असफल रहने के बाद वीरवार को डीएसपी के आदेश पर जाटूसाना थाना पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ दुराचार के प्रयास का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर उसे बाल सुधार गृह हिसार में भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, गांव की सात वर्षीय बालिका 29 अक्तूबर को अपने घर में अकेली थी। ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र दिनेश बच्ची को अकेली पाकर उसके घर में घुस गया। वह बालिका से दुराचार की कोशिश करने लगा, तभी बालिका के पिता मौके पर पहुंच गए। किशोर वहां से भाग गया। मामला जब ग्रामीणों तक पहुंचा तो पंचायती स्तर पर इसे सुलझाने का प्रयास किया गया। 15 दिन की कोशिशों में जब मामला नहीं सुलझा तो बच्ची के पिता ने वीरवार को पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने किशोर के खिलाफ दुराचार के प्रयास का मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे हिसार स्थित बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें