फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। सिविल लाइन थाना अंतर्गत गांधी कैंप में देर शाम लूट की नीयत से बदमाशों ने घर में अकेली बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। बदमाश महिला के गहने लूटकर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। घटना के विरोध में कैंप के लोगों ने लिबर्टी सिनेमा के पास सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस उपाधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर लोगों को मनाया और उन्हें आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक आलाधिकारी मौके पर ही मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांधी कैंप निवासी कृष्णावंती की वीरवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने गला रेत कर हत्या कर दी। घटना का पता उस वक्त लगा जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला कृष्णावंती के घर पर गई। उसने देखा कि बिस्तर पर कृष्णावंती का शव लहुलूहान हालत में पड़ा है। यह देख महिला शोर मचा दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के गले को चाकू से रेता गया था और उसके हाथ व गले से जेवर गायब थे। माना जा रहा है कि लूट की नीयत से महिला की हत्या की गई है। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि महिला घर पर अकेली रहती थी। पुलिस उपाधीक्षक सुमित कुमार ने घटना स्थल का मुआवना किया। शाम करीब आठ बजे कैंप के लोगों ने घटना के विरोध में लिबर्ट्री सिनेमा के पास जाम लगा दिया। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें