फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सैर कर रहे 9वीं के छात्र को पेट व जांघ में मारा चाकू, लिवर फटा

विज्ञापन
40-घायल प्रिंस।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पुराने बस स्टैंड के पास हिसार रोड पर बांगड़ सिनेमा के नजदीक रात को खाना खाकर टहलने गए 9वीं कक्षा के छात्र ने पैसे नहीं दिए तो दो युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। हमले में घायल आंबेडकर निवासी प्रिंस (19) का लीवर फट गया। इस संबंध में सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रिंस ने बताया कि वह 9वीं कक्षा में पढ़ता है। साथ ही पिता अरविंद की सहायता के लिए किराये पर ऑटो भी चलाता है। 10 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने दोस्त कार्तिक व रितेश के साथ घूमने के लिए हिसार रोड पर गया था। वहां पर पुराना सहपाठी विशाल एक अन्य युवक के साथ आया। उसके दोस्त आगे निकल गए थे जबकि वह पीछे था।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसकी जेब से 1200 रुपये निकालने का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने पेट व जांघ में चाकू मार दिया। खून बहने से वह नीचे गिर गया। भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी मौके से भाग गए।

...
छह दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं

प्रिंस के पिता अरविंद ने बताया कि डॉक्टरों ने प्रिंस को अनफिट करार दे दिया था। ऐसे सिटी पुलिस ने वीरवार को एफआईआर दर्ज की है लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं।
. बेटे का फटा लिवर, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान
पिता का कहना है कि जांच में पता चला कि चाकू लगने से प्रिंस का लिवर फट गया था। डॉक्टरों ने कह दिया था कि ऑपरेशन करना खतरनाक साबित हो सकता है। परिवार ने तय किया कि प्रिंस करवाया जाए। आखिर में ऑपरेशन कामयाब रहा। बेटे को ठीक होने में छह माह से ज्यादा का समय लगेगा।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दबिश दे रहे हैं। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घायल के अनफिट होने के कारण एफआईआर दर्ज करने में समय लगा है। रमेश कुमार, प्रभारी थाना सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें