फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीनियर सिटीजन पास के लिए 978 आवेदन मिले, 30 अस्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। परिवहन विभाग ने 65 से घटाकर 60 वर्ष के आयु वाले बुजुर्गों का बस में 50 फीसदी किराया माफ किया गया है। इसको लेकर बस स्टैंड पर बुजुर्गों के लिए हेल्प डेस्क शुरू किया गया है।
अभी तक 978 आवेदन आए हैं, उनमें से 30 आवेदन अस्वीकृत हुए हैं। कागजात पूरे न होने के कारण कुछ आवेदन अस्वीकृत हुए हैं। 476 बुजुर्गों को सीनियर सिटीजन पास दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो प्रबंधक जयवीर हुड्डा ने बताया कि विभाग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार 60 से 65 आयु वर्ग वाले बुजुर्गों के ही सीनियर सिटीजन बस पास बनाए जाएंगे। 65 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों के बस में आधार कार्ड और पैन कार्ड मान्य होंगे। वहीं 60 वर्ष वाली बुजुर्ग महिलाओं को सीनियर सिटीजन बस पास बनवाने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए बस स्टैंड पर 9 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। कर्मचारी बुजुर्गों को बस पास बनवाने संबंधित पोर्टल पर अप्लाई करने की जानकारी भी दे रहे हैं। बुजुर्ग सीएचसी पर पहुंचकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा बस पास के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि जिले में 20 हजार से अधिक बुजुर्गों के बस पास बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें