फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 97 संक्रमित मिले, 103 मरीज स्वस्थ, एक और मौत

विज्ञापन
97 infected found in one day, 103 patients healthy, one more death - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण जिले में बेकाबू हो रहा है, लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को पहली बार एक दिन में 97 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही पहली बार ही 103 कोरोना संक्रमित मरीज एक्टिव कोरोना की लिस्ट से बाहर भी हुए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 65 साल के एक व्यक्ति ने शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले में कोरोना मृतकों की संख्या 40 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन की ओर से विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में मंगलवार को जिले में कुल 3662 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से वर्तमान में 778 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। इसमें से 37 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं तो 741 होम आईसालेशन पर चल रहे हैं। गनीमत है कि अब तक 2844 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं। लेकिन 40 मरीज अपनी जान गवां चुके हैं। विभाग जिले में 87302 सैंपल की जांच करवा चुका है और इसमें 83538 सैंपल निगेटिव मिले हैं। गौरतलब है कि अब तक 4.19 प्रतिशत व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिल रहे हैं और संक्रमण से ठीक होने वाले संक्रमितों का आंकड़ा 77.66 प्रतिशत पहुंच गया है।
नवजात बच्चे और गृहणी भी संक्रमण की चपेट में
कोरोना संक्रमण का असर पीजीआईएमएस के डॉक्टरों, स्टाफ के अलावा बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों को अपना शिकार बना रहा है। स्थिति यह है कि घर में नवजात बच्चे, गृहिणी भी लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को 97 नये संक्रमितों में बुजुर्ग, 20 के करीब विद्यार्थी, टीचर, दो साल का बच्चा, 18 गृहिणी, 11 दुकानदार, सेवानिवृत, 10 निजी कर्मचारी, प्राइवेट डॉक्टर, पांच बैंक कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी, चार बिजनेसमैन, सीए, पीजीआईएमएस कोविड अस्पताल का स्टाफ, एसोसिएशट प्रोफेसर, गंगा गर्ल्ज हॉस्टल में पीजीआईडीएस के एंडोडोंटिक्स की पीजी, स्टाफ नर्स, ओटी, गाइनी सर्जरी के असिस्टेंट प्रोफेसर, ब्वायज हॉस्टल का एमबीबीएस छात्र, बैंक का मैनेजर, कैशियर, सहायक मैनेजर, दो रिलेशनशिप मैनेजर, इंश्योरेंस कर्मचारी, बैंकिंग हेड आदि संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
जिले में 40वीं कोरोना की मौत निजी अस्पताल में हुई है। मरीज को अस्थमा, शुगर व गुर्दे की समस्या थी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति किसी शादी समारोह में शामिल हुआ था। वह निजी अस्पताल आपात स्थिति में आया था। उसका उपचार किया गया, लेकिन शुगर कंट्रोल नहीं हो रही थी। उपचार के दौरान मरीज को बुखार नहीं था। मरीज जब रिकवर नहीं कर रहा था तो उसकी जांच कराई गई, इसमें उसे कोरोना मिला। मरीज की हार्ट अटैक से मौत हो गई, इसकी जानकारी निजी अस्पताल ने स्वास्थ्य विभाग को दी और मृतक का शव विभाग के सुपुर्द कर दिया। निजी अस्पताल संचालक ने बताया कि मरीज के कोरोना संक्रमित मिलते ही उनकी टीम ने अपनी जांच करवा ली है और आईसीयू की टीम को सेल्फ क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें