संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा बोर्ड की ओर से वीरवार को 9,580 विद्यार्थियों ने 10वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी है। जिले के परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान पहुंची बोर्ड चेयरमैन की विशेष फ्लाइंग ने हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक विद्यार्थी का नकल का केस बनाया। वहीं, परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियों पेपर में आए पैसेज सबसे आसान बताए।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में वीरवार को जिले के कुल 9,685 में से 9,580 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 105 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा जिले के 45 में 42 केंद्रों पर आयोजित की गई।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर बोर्ड परीक्षाओं को सुचारु ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के के लिए उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं और पुलिस की ओर से भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं, सीबीएसई की ओर से 12वीं कक्षा के लिए मनोविज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई।
-
अंग्रेजी विषय का पेपर बेहद अच्छा रहा। पेपर में अधिकतर पैसेज होने से अंक बढ़ाने में सहायता मिलेगी। पेपर को पूरा करके आई हूं।
- तनिषा, परीक्षार्थी
पूरी परीक्षा नकल रहित रही है और पेपर भी अधिक कठिन नहीं था। व्याकरण और अध्यायों से हर प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे जिनका आसानी से जवाब लिखा।
- मोहित, परीक्षार्थी।
पेपर में मुश्किल कुछ नहीं था। ग्रामर से काफी आसान प्रश्न पूछे गए थे। पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के लिए सारा पेपर सरल था।
- उज्ज्वल, परीक्षार्थी
60 से अधिक अंक का पेपर करके आया हूं। ए लैटर टू गॉड चैप्टर से लैंचो की कहानी पर प्रश्न पूछे गए थे। 5-5 अंकों के प्रश्न काफी आसन थे।
- मोहित, परीक्षार्थी
14-रोहतक के गांधी कैंप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वीं की अंग्रेजी विषय
14-रोहतक के गांधी कैंप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वीं की अंग्रेजी विषय
14-रोहतक के गांधी कैंप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वीं की अंग्रेजी विषय