फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आसौदा और बहादुरगढ़ में खरीदा 95 हजार 251 क्विंटल गेहूं

Tue, 30 Apr 2024 04:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गेहूं और सरसों की खरीद जोरों पर हो रही है। बहादुरगढ़ मंडी और आसौदा खरीद केंद्र पर अब तक 95 हजार 251 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। जबकि 87 हजार 252 क्विंटल गेहूं का उठान करके गोदाम में भिजवाया गया। बहादुरगढ़ मंडी में अब तक सरसों की 17 हजार 374 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। वहीं इसमें से साढ़े 14 हजार क्विंटल सरसों का उठान हो पाया है। गेहूं की खरीद खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा की जा रही है तो सरसों की खरीद आढ़ती कर रहे हैं। बहादुरगढ़ मंडी में अब तक 10 हजार 512 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है तो आसौदा में 84 हजार 739 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। अभी मंडियों में गेहूं लगातार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

लगभग एक महीने से बहादुरगढ़ में सरसों की खरीद का कार्य किया जा रहा है। वहीं 1 अपै्रल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई थी, लेकिन मंडी में गेहूं की फसल एक हफ्ते बाद पहुंचनी शुरू हुई। जबकि सरसों 26 मार्च से आई थी। सरसों की फसल आढ़तियों द्वारा खरीदी जा रही है। बहादुरगढ़ में सोमवार को कुल 206 क्विंटल गेहूं बिक्री के लिए आया। जबकि आसौदा मंडी में 2 हजार 83 क्विंटल गेहूं पहुंचा। इसमें बहादुरगढ़ मंडी में 186 क्विंटल तो आसौदा में 2077 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। बहादुरगढ़ मंडी में खरीदे गए 10 हजार 512 क्विंटल गेहूं में से 8 हजार 560 क्विंटल गेहूं का उठान हो गया है। वहीं आसौदा खरीद केंद्र पर खरीदे गए 87 हजार 252 क्विंटल गेहंू में से 78 हजार 692 क्विंटल गेहूं को गोदाम में भिजवाया जा चुका है। लगातार उठान कार्य जारी है।



वर्जन...

बहादुरगढ़ व आसौदा में गेहूं की खरीद लगातार की जा रही है। आसौदा में 87 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जबकि बहादुरगढ़ में लगभग साढ़े 10 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग गेहूं की खरीद कर रहा है। बहादुरगढ़ मंडी में सरसों की खरीद आढ़तियों द्वारा की जा रही है। खरीदी गई फसलों का उठान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अंजू दलाल, सचिव, मार्केट कमेटी, बहादुरगढ़।



-फोटो 59 : बहादुरगढ़ मंडी में गेहूं को कट्टों में भरकर वजन करते श्रमिक।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें