फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में 30 पाठ्यक्रमों के लिए 930 आवेदन

विज्ञापन
फोटो :01: सोनीपत में स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई। स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में खेलों में कॅरिअर वाले युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय के 30 शैक्षणिक कार्यक्रमों में अब तक करीब 930 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 8 जुलाई कर दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति सेवानिवृत्त डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। पिछले साल 28 कार्यक्रमों के लिए करीब 1100 आवेदन प्राप्त हुए थे और नए व पुराने विद्यार्थियों को मिलाकर विश्वविद्यालय में लगभग 750 छात्र अध्ययनरत थे।
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा एवं खेलों के क्षेत्र में देश का तीसरा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय बना था। इस बार भी स्नातक स्तर पर बीपीईएस और बीएससी स्पोर्ट्स साइंस पाठ्यक्रम विद्यार्थियों की पहली पसंद बने हुए हैं। दोनों पाठ्यक्रमों के लिए संयुक्त रूप से लगभग 350 आवेदन प्राप्त हुए हैं जो खेल विज्ञान और शारीरिक शिक्षा के प्रति युवाओं के बढ़ती दिलचस्पी दिखाते हैं।
विज्ञापन

महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी
महिलाओं की भागीदारी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कुल आवेदनों में करीब 28 प्रतिशत आवेदन महिला अभ्यर्थियों के हैं जबकि 70 प्रतिशत आवेदन हरियाणा से मिले हैं। वाकी आवेदन देश के विभिन्न राज्यों से आए हैं।

एथलेटिक्स सबसे अधिक लोकप्रिय बनकर उभरा

स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों में एथलेटिक्स सबसे अधिक लोकप्रिय बनकर उभरा है। इस पाठ्यक्रम में आवेदनों की संख्या 100 के करीब पहुंच चुकी है। विश्वविद्यालय में जंपिंग, रनिंग सहित अन्य स्पर्धाओं के लिए अलग-अलग विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की उपलब्धता के साथ-साथ ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों ने भी युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।

पारंपरिक खेल पाठ्यक्रमों में दिख रहा रुझान
मुक्केबाजी , कबड्डी, शूटिंग, हॉकी, बास्केटबॉल और कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों के पाठ्यक्रमों में भी इस बार उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल शक्ति के रूप में स्थापित हरियाणा की मजबूत खेल संस्कृति का असर प्रवेश प्रक्रिया में साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम

14 जुलाई को बीपीईएस प्रवेश परीक्षा
15 जुलाई को एमपीईएस, एमएससी और बीएससी की शारीरिक प्रवेश परीक्षा
16, 17 जुलाई को पीजी डिप्लोमा कोचिंग पाठ्यक्रमों की लिखित एवं शारीरिक परीक्षा
18 जुलाई को पीजी डिप्लोमा स्पोर्ट्स साइंस प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें