फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 146 परीक्षा केंद्रों पर 9174 अभ्यर्थियों ने दी उल्लास परीक्षा

Mon, 31 Mar 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर उल्लास की परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
रोहतक। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम यानी उल्लास के तहत रविवार को जिले में 146 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। यह परीक्षा 9174 अभ्यर्थियों ने दी। इस परीक्षा को करवाने को उद्देश्य 15 से 82 वर्ष तक के निरक्षर शिक्षार्थियों को जोड़ना है। परीक्षा सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक हुई। लाखनमाजरा में 1291, सांपला में 2550, कलानौर में 898, महम में 1468 और रोहतक में 2967 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। योजना का मुख्य उद्देश्य 15 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को सशक्त बनाना है। उल्लास कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी के लिए शिक्षा लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। उल्लास जिला समन्वयक इला ने बताया परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। यह द्वितीय चरण की परीक्षा हुई है। इसलिए परीक्षा में कोई समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें