रोहतक। वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में रविवार को गोयल क्रिकेट क्लब और एबीसी क्रिकेट क्लब के बीच 30 ओवर का मैच खेला गया। इसमें एबीसी क्रिकेट क्लब ने 233 रन से जीत दर्ज की। भव्य शर्मा को मैन ऑफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।
एबीसी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में में चार विकेट के नुकसान पर 398 रन बनाए। भव्य शर्मा ने 82 गेंदों पर 15 चौके व 18 छक्कों की मदद से नाबाद 203 रन बनाए। लक्की ने 70 व गीतांशु ने 74 रन बनाए। गोयल क्लब की ओर से सौरव, अभिनव गुप्ता व हिमांशी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में गोयल एकादश की टीम 30 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी। परी शर्मा ने 53, दीक्षित मलिक ने 32 व रूपेश ने 30 रन बनाए। एबीसी क्लब की ओर से समीर राणा, जेपी दुरेजा व केतन ने एक-एक विकेट लिया।