सोशल मीडिया पर मेयर ने शहरवासियों का जताया आभार।
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिले में राहत की खबर है कि लॉकडाउन के 8 दिन बाद एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया है। घर में रहकर लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए मेयर मनमोहन गोयल ने जिले में शहरवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि किसी को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। शहर में राशन वितरण के लिए 60 डिपो हैं, जहां राशन पहुंच चुका है।
सरकार के आदेशानुसार बीपीएल एपीएल के साथ-साथ खाकी राशन कार्ड धारकों को भी 3 माह तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। राशन बांटने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। शहरवासी राशन डिपो पर भीड़ न जमा करें । उचित दूरी पर खड़े होकर राशन ले।