फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजेडीवाई के तहत मिलेंगे 500 रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौ अप्रैल तक शेड्यूल तैयार कर दी जाएगी खाताधारकों को रकम - खाता अंकों के मुताबिक तय किया गया है शेड्यूल, नहीं लगेगी भीड़ माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत कोरोना वायरस के दौरान खाताधारकों को 500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार के निर्देशानुसार नौ अप्रैल तक का शेड्यूल तैयार किया गया है। पहली वरीयता महिला खाताधारकों को दी जाएगी, इसके बाद पुरूष खाताधारक 500 रुपये ले सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक कुबेर दत्त ने बताया कि कोविड-19 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खाताधारकों को 500 रुपये दिए जाने की घोषणा की थी। इसके तहत जिन खातों का अंतिम अंक 0 या 1 है, उन खातों में सरकार द्वारा दो अप्रैल को राशि जमा की जाएगी और खाताधारकों को उसका भुगतान तीन अप्रैल को किया जाएगा। ऐसे ही जिन खातों का अंतिम अंक दो या तीन है, उन खातों में सरकार द्वारा तीन अप्रैल को राशि जमा की जाएगी तथा उसका भुगतान चार अप्रैल को किया जाएगा, जिन खातों का अंतिम अंक चार या पांच है। उन खातों में सरकार द्वारा चार अप्रैल को राशि जमा की जाएगी और खाताधारकों को भुगतान सात अप्रैल को किया जाएगा। इसी कड़ी में जिन खातों का अंतिम अंक छह या सात है, उन खातों में पांच अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा धनराशि भेजी जाएगी और उसका भुगतान आठ अप्रैल को किया जाएगा। जिन खातों का अंतिम अंक आठ या नौ है उन खातों में सरकार द्वारा छह अप्रैल को राशि जमा की जाएगी तथा उसका भुगतान नौ अप्रैल को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सूचना को सभी बैंक शाखाओं के बाहर चस्पा किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की शाखाओं में भी सूचना दी गई है। जो खाताधारक 500 रुपये की धनराशि लेना चाहता है, वो खाता अंक और शेड्यूल के अनुसार बैंक में पहुंच सकता है। नौ अप्रैल तक यह शेड्यूल लागू रहेगा। इसके बाद सामान्य दिनों की तरह धनराशि प्रदान किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें