फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनजीत हत्याकांड में दो आरोपियों को बचाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मायना गांव की महिला मनजीत हत्याकांड में मायके वालों ने पुलिस पर देवर और सास का नाम चार्जशीट से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति को ही आरोपी बनाते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। परिजनों ने एसपी ने मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के बरोदा निवासी नवीन ने एसपी से शिकायत की कि उसने अपनी बहन मनजीत कुमारी की शादी 30 जनवरी 2011 को मायना गांव निवासी ललित के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को ससुराल के लोग परेशान कर रहे थे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। 10 सितंबर 2018 को फांसी का फंदा लगाकर बहन मनजीत की हत्या कर दी गई। इस मामले में उन्होंने बहन के पति ललित और सास रामकौर, देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी देवर और सास को गिरफ्तार नहीं किया। यही नहीं मिलीभगत करते हुए दोनों आरोपियों को क्लीनचिट दे दी। अब आरोपी धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी का कहना है कि मामले की निष्पक्ष रूप से जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएग। उधर शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी से बात करने का प्रयास किया मगर बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें