फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति समेत चार के खिलाफ शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग : एमडीयू शिक्षक संघ की चुनावी राजनीति थाने पहुंची, वीसी समेत छह के खिलाफ शिकायत
विज्ञापन


-शिक्षिका डॉ. सुनीता ने निजी दस्तावेजों में छेड़छाड़ व फाइल से दस्तावेज गायब करने के आरोप में दी तहरीर
-महिला थाना बोलीं, शिकायत की जांच की जा रही, होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एमडीयू शिक्षक संघ की चुनावी राजनीति थाने पहुुंच गई है। विवि प्रशासन के साथ लड़ाई में पिस रही पूर्व प्रधान की पत्नी ने कुलपति समेत छह लोगाें के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। इसमें उसके सही दस्तावेजों को गलत साबित बनाने, निजी फाइल से दस्तावेज चोरी होने, फर्जी शिकायत करने, शिकायतकर्ता के पास उसके दस्तावेज पहुंचने पर सवाल उठाते हुए विवि प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
यूआईईटी की असिस्टेंट प्रोफेसर ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि विवि के कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया उन्हें व उनके परिवार का उत्पीड़न कर रहे हैं। विवि प्रशासन मेरे असली दस्तावेजों को झूठा साबित करने का प्रयास कर रहा है। गैर कानूनी तरीके से मेरे दस्तावेजों को फर्जी बनाया गया है। यही नहीं मेरी निजी गोपनीय फाइल से दस्तावेज किसी को दिए गए हैं। यह काम उनके नजदीकियों ने किया है। वे हमारे ही खिलाफ शिकायत दे रहे हैं। कुलपति के मेरे पति के साथ सौहार्द पूर्ण संबंध नहीं हैं। वे उनके खिलाफ व्यक्तिगत द्वेष रखते हैं। कुलपति ने मेरे पति को मार्च 2018 में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर निलंबित कर दिया था। इस पर हाईकोर्ट ने स्टे दिया हुआ है। विवि के एक फैकल्टी सदस्य ने मेरे पति का कीमा बनाने की धमकी दी है। इस बारे में पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। कुलपति ने मेरे पति की पीएचडी इंक्रीमेंट्स ले ली है। यह मामला भी कोर्ट में लंबित है। विवि के शिक्षक संघ चुनाव में गड़बड़ी की गई। इस गड़बड़ी के खिलाफ मेरे पति ने आवाज उठाई। इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ की शिकायत
फैकल्टी मेंबर विकास सिवाच, प्रदीप गहलौत, राजेश लाठर, राजेश पूनिया व बोहर गांव निवासी सुरेश कुमार
वर्जन ::::
एमडीयू कुलपति समेत छह लोगाें के खिलाफ शिकायत मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
-प्रोमिला, प्रभारी, महिला थाना
वर्जन :
मेरे या किसी अन्य कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत या केस दर्ज कराने की कोई जानकारी नहीं है। इस तरह का कोई मामला सामने आएगा तो जानकारी साझा की जाएगी।
-प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया, कुलपति, एमडीयू



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें