फ्लैग : शहर के चौक व चौराहे निजी संस्थानों को गोद देने का मामला
हेडिंग : सीएम विंडो पर शिकायत, सुप्रीम कोर्ट के नियम तोड़ रहा निगम
: हाउस में प्रस्ताव पास महापुरुषों की प्रतिमा लगाने, निगम ने चौक दे दिया निजी अस्पताल को
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर में चौक व चौराहों को हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के निजी हाथों में दिया जा रहा है, जहां निजी स्कूल, अस्पताल व दूसरे संस्थान अपना नाम चमका रहे हैं। निगम प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस आशय की शिकायत सीएम विंडो पर इंदिरा कालोनी निवासी राजेश कुमार ने दी है।
शिकायत में राजेश ने लिखा है कि 28 नवंबर 2017 को नगर निगम हाउस की मीटिंग में प्रस्ताव रखा गया था कि कोर्ट परिसर के बाहर गोल चक्कर का नाम ज्योतिबा फूले के नाम पर रखा जाए। साथ ही उनकी प्रतिमा लगाई जाए। उस समय हाउस ने बार की अनुमति देने की सलाह दी थी। बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने कहा था कि यहां पर कानून की देवी की प्रतिमा लगेगा। अब निगम ने एक निजी अस्पताल का बोर्ड लगा दिया है, जिस पर बार प्रधान व दूसरे वकील भी कानून के जानकार होने के बावजूद चुप हैं। मामले की निष्पक्ष से जांच कराई जाए।