फन डे पर विद्यार्थियों ने की मस्ती
अमर उजाला ब्यूरो,महम
गीता शिक्षा सदन के विद्यार्थियों ने फन डे पानी में जमकर मस्ती की। इस दौरान शिक्षक भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी विद्यार्थियों के साथ फन डे मनाया। स्कूल की प्राचार्य सीमा गहलावत ने बताया कि ग्रीष्म कालीन अवकाश शुरू होने से पहले स्कूल में फन डे मनाया है। विद्यार्थियों को गर्मी में स्वस्थ रहने की जानकारी देने के साथ साथ स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सदस्य और प्रबंध कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
31 एमएचएम 3 फन डे पर फव्हारा स्नान कर मस्ती करते विद्यार्थी