3 जून को महम के पंजाबी रामलीला मैदान में होगा किसान सम्मान समारोह
किसानों की दी जाएगी पांच-पांच हजार की सहायता राशि
अमर उजाला ब्यूरो
महम।
तीन जून को महम के पंजाबी रामलीला मैदान में किसान सम्मान समारोह का आयोजन होगा। जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू ने अजायब गांव के लोगों को समारोह का न्योता दिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब और किसानों का उत्थान करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कठोर कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देने तथा किसानों की आर्थिक सहायता करने तथा उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित करने के लिए किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों किसानों को निजी कोष से पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस अवसर पर जिला पार्षद राजीत, समुंद्र सरपंच, गजेन्द्र, प्रीत सिंह, आजाद सिंह, ऋषि, धर्मबीर धावक, दलबीर, शमशेर, लालचंद, मुख्तार सिंह, मोहित नैन आदि उपस्थित रहे।
31 एमएचएम 2 गांव अयाजब के किसानों को सम्मेलन का न्योता देते जिप चेयरमैन