फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के मदनहेड़ी गांव में फायरिंग करने पर बोस्टल जेल पहुंचा था दीपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार के मदनहेड़ी गांव में फायरिंग करने पर बोस्टल जेल पहुंचा था दीपा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
क्रेटा लूटकर हड़ौदी सरपंच को गोली मारकर मौत के घाट उतारने का आरोपी दीपक उर्फ दीपा ने हिसार के गांव मदनहेड़ी में एक शख्स पर फायरिंग की थी और इस मामले में वह बोस्टल जेल पहुंचा था। आरोपी ने यह खुलासा रिमांडवधि के दौरान दादरी पुलिस के सामने किया। वहीं, शनिवार शाम ही हिसार पुलिस भी आरोपी से पूछताछ करने दादरी पहुंची और करीब डेढ़ घंटे तक दीपा से पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो हिसार पुलिस ने बोस्टल जेल से फरार उसके पांच अन्य साथियों की जानकारी भी आरोपी से मांगी है। वहीं, सरपंच हत्याकांड में शामिल दो अन्य अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
ज्ञात रहे कि शुक्रवार रात हड़ौदी निवासी जगदेव की क्रेटा गाड़ी स्कॉर्पियो सवार चार युवकों ने गन प्वाइंट पर लूट ली थी। क्रेटा गाड़ी सवारों ने पीछे अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर आ रहे हड़ौदी सरपंच अनिल कुमार को रुकवाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद लुटेरों का पीछा किया तो वो गांव हड़ौदी की तरफ ही मुड़ लिए। ग्रामीणों ने गलियों में पत्थर डालकर रास्ते अवरुद्घ कर दिए और इसी दौरान आरोपियों की गाड़ी के सामने सरपंच अनिल कुमार ने अपनी बोलेरो गाड़ी अड़ा दी थी। आरोपियों ने सरपंच पर फायरिंग कर दी और गोली उसकी गर्दन में जा लगी। अस्पताल ले जाते समय सरपंच की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने महम के किशनगढ़ निवासी दीपक उर्फ दीपा व तिवाला निवासी परविंद्र को मौके पर ही दबोच लिया था। इनकी ग्रामीणों ने मौके पर धुनाई की तो उन्होंने कुछ वारदातें और कबूल कर ली। इसके बाद इन्हें पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए छह दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी दीपा ने हिसार के मदनहेड़ी गांव में फायरिंग की थी और उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में वह बोस्टल जेल पहुंचा था। बोस्टल जेल से पांच अन्य साथियों सहित फरार दीपक उर्फ दीपा की गिरफ्तारी का पता चलते ही शनिवार देर शाम ही हिसार पुलिस दादरी आ पहुंची। काफी देर तक टीम ने आरोपियों से पूछताछ की। वहीं, सरपंच हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार रात भी सीआईए दादरी, सीआईए बाढड़ा व बाढड़ा थाना की तीन टीमों ने संभावित जगह पर दबिश दी लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
हिसार पुलिस भी बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जरूरत पड़ने पर हमारा सहयोग करेगी। आरोपियों से पूछताछ करने आई थी और कुछ देर बाद ही वापिस लौट गई। बाकी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत्त है।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें